हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
09-Jul-2025 11:50 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मजदूरों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने बुधवार, 9 जुलाई को पटना के दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का नया डिजिटल पोर्टल https://bocwscheme.bihar.gov.in लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए राज्य के लाखों श्रमिक अब 16 कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण, नवीकरण और सहायता के लिए आवेदन भी कर सकेंगे। मंत्री ने इसे श्रमिकों और सरकार के बीच दूरी कम करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया है। यह पोर्टल प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाएगा और योजनाओं के तेजी से कार्यान्वयन को सुनिश्चित करेगा।
इस पोर्टल की खासियत यह है कि यह रीयल-टाइम ट्रैकिंग की सुविधा प्रदान करता है। जिससे श्रमिक अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। मंत्री ने कहा कि डिजिटलीकरण के इस कदम से सामाजिक सुरक्षा मजबूत होगी और पंजीकृत श्रमिकों को योजनाओं का लाभ आसानी से मिलेगा। पोर्टल पर जन्म से मृत्यु तक की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन और विवाह सहायता जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं।
इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बोर्ड की सभी योजनाओं को नए पोर्टल के माध्यम से तेजी से और सुगमता से लागू किया जाए, ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों तक लाभ पहुंचे। इस अवसर पर विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार, बोर्ड के सचिव सुनील कुमार यादव, श्रमायुक्त राजेश भारती और संयुक्त श्रमायुक्त विजय कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी वहां मौजूद रहे। इनके अलावा इंडियन बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक विवेक, उप महाप्रबंधक अमन कुमार झा और सहायक महाप्रबंधक रुचिर कुमार सिन्हा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।