नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प
21-Apr-2025 12:11 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के किशनगंज से चौकानें वाला मामला सामने आया है, यहां एक थाने के अंदर मौजूद पुलिसवालों को चकमा देकर आरोपी फरार हो गया और पुलिस हाथ मलती रह गई। यह मामला किशनगंज जिला का है। दरअसल, दो बाइक को चोरी कर बदमास फरार हो रहे थे, तब तक पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और बीते दिन रविवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें से 22 वर्षीय एक आरोपी फरार हो गया है और पुलिस उसे देखती रह गयी है।
पुलिस अभिरक्षा में बहादुरगंज थाने से फरार हो हुआ है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अंचल निरीक्षक बहादुरगंज को प्रारंभिक जांच कर प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अभिरक्षा से कैदी के फरार होने के मामले में कर्तव्यहीनता व शिथिलता बरतने पर पांच को निलंबित कर स्पष्टीकरण मांगा है।
पुलिस के गुप्त सूत्रों के अनुसार शनिवार रात बहादुरगंज एवं दिघलबैंक थाना की पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया, यहीं से रविवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस को चकमा देकर अंजार थाना से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि थाने से फरार आरोपी अंजार कोचाधामन थाना क्षेत्र के कुंवारी वैसा निवासी ताहिर आलम का पुत्र है। इस बाबत एसपी सागर कुमार ने बताया कि बाइक चोरी मामले में गिरफ्तार छह में से एक आरोपी के थाने से फरार होने के मामले में 12 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही मामले पर जल्द से जल्द स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।