ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
19-Jun-2025 10:40 AM
By First Bihar
Bihar News: जहानाबाद में नए पुलिस अधीक्षक बिनीत कुमार के पदभार संभालते ही पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शकूराबाद थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक होमगार्ड जवान को 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह जवान झारखंड राज्य में तैनात है और वर्दी की आड़ में शराब तस्करी का कारनामा किया करता था।
जहानाबाद जिले में नए पुलिस अधीक्षक बिनीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। शकूराबाद थाना की पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। शकूराबाद बाजार के घेजन मोड़ पर चलाए गए चेकिंग अभियान में एक स्कूटी सवार को रोका गया। जांच के दौरान उसके पिठ्ठू बैग से 15 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें 8 बोतल रॉयल स्टैग और 7 बोतल ओल्ड हेविट शामिल हैं।
इस बारे में थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि स्कूटी सवार को तत्काल हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान शकूराबाद थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी शियाराम शर्मा के पुत्र बंटी कुमार के रूप में हुई है, जो झारखंड राज्य में होमगार्ड जवान है। यह चेकिंग अभियान एएसआई रामचंद्र प्रसाद के नेतृत्व में चलाया जा रहा था। फिलहाल बंटी कुमार से पूछताछ जारी है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
रिपोर्टर: अजीत कुमार