ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / bihar / Bihar News: ताजिया जुलूस में बेटे को ढूंढने गया शख्स हुआ हादसे का...

Bihar News: ताजिया जुलूस में बेटे को ढूंढने गया शख्स हुआ हादसे का शिकार, दर्दनाक मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम

Bihar News: हाजीपुर में ताजिया जुलूस के दौरान डीजे ट्रॉली की चपेट में आने से मोहम्मद जब्बार की दुखद मौत हो गई है। एनएच-22 के दिग्गी ओवरब्रिज के पास हुआ है हादसा, पुलिस जांच में जुटी।

07-Jul-2025 02:21 PM

By First Bihar

Bihar News: वैशाली जिले के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग (एनएच-22) पर दिग्गी ओवरब्रिज के पास ताजिया जुलूस के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ है। काजीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर देवरिया निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद जब्बार की डीजे ट्रॉली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई है। मोहम्मद जब्बार अपने 10 वर्षीय बेटे को ताजिया जुलूस में खोजने के लिए घर से निकले थे, जो जुलूस देखने गया हुआ था। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।


घटना उस समय हुई जब मोहम्मद जब्बार दिग्गी ओवरब्रिज के पास जुलूस स्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि भीड़ और अव्यवस्था के बीच वह डीजे ट्रॉली के नीचे आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें हाजीपुर के सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक के परिवार में एक बेटी और दो बेटे हैं और वह चार भाइयों व एक बहन में दूसरे नंबर पर थे।


इस हादसे की सूचना मिलते ही काजीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। काजीपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया है कि ताजिया जुलूस उनके थाना क्षेत्र से निकला था और यह हादसा दिग्गी ओवरब्रिज के पास हुआ है। पुलिस ने डीजे ट्रॉली चालक और जुलूस के आयोजकों से पूछताछ भी की है।