ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
18-Jun-2025 10:47 AM
By First Bihar
Bihar News: गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के मदरवानी गांव में मंगलवार रात शराब तस्करी की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब माफियाओं और कुछ ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में तीन जवान जिनमें घायल हो गए। हमलावरों ने होमगार्ड जवान अवधेश तिवारी की राइफल भी छीन ली। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त बल बुलाकर गांव में कैंप कर लिया और छापेमारी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में यूपी से शराब की तस्करी लंबे समय से हो रही है।
पुलिस को कुख्यात शराब माफिया अजय यादव के गांव में होने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अजय यादव को हिरासत में भी लिया, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने हमला कर उसे छुड़ा लिया। इस दौरान ही राइफल छीने जाने की घटना हुई। गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने पुष्टि की है कि पुलिस ने राइफल बरामद कर ली है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। एक बुजुर्ग महिला और अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ हो रही है। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में मिरगंज और श्रीपुर थानों की पुलिस के साथ छापेमारी जारी है।
एसपी दीक्षित ने बताया कि मदरवानी गांव में कई शराब माफियाओं के नाम सामने आए हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने हाल के महीनों में गोपालगंज में शराब तस्करी के खिलाफ कई ऑपरेशन चलाए हैं, जिसमें सैकड़ों तस्करों की गिरफ्तारी हुई है। इस हमले ने पुलिस की सुरक्षा और शराबबंदी कानून के प्रभावी अमल पर सवाल खड़े किए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की तलाश में अभियान तेज कर दिया गया है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और कई लोग माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।