Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
17-Oct-2025 12:05 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के गया के कटारी हिल रोड पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां सीमेंट से भरा एक हाईवा अनियंत्रित होकर पाम गार्डन के पास पलट गया, जिसकी चपेट में एक बाइक और ऑटो आ गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा चालक नशे में था और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। मोड़ पर नियंत्रण खोने के कारण हाईवा पलट गया, जिससे बाइक और ऑटो उसकी चपेट में आ गए। इस भयानक हादसे में करीमगंज निवासी 24 वर्षीय फैजान की मौके पर ही मौत हो गई है। दुर्घटना में दो अन्य घायल युवकों को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। भीड़ ने नशे में धुत चालक को पकड़ लिया और पुलिस के आने तक उसे बंधक बनाए रखा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और चालक को हिरासत में ले लिया। रात में जेसीबी की मदद से हाईवा को सड़क से हटाया गया और क्षतिग्रस्त नाले की जांच की गई।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कटारी हिल रोड पर खुले पड़े नाले और भारी वाहनों का अनियंत्रित आवागमन हादसों का प्रमुख कारण है। इस सड़क से रोजाना कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं गुजरते हैं, लेकिन प्रशासन ने भारी वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत की जाए और स्कूल क्षेत्रों में भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्त रोक लगाई जाए।
रिपोर्टर: नितम राज