Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
18-Oct-2025 07:55 AM
By First Bihar
Bihar News: असम के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल का हेलीकॉप्टर शुक्रवार को बिना अनुमति के जमुई के केकेएम कॉलेज में उतर गया। जेड-प्लस सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद इस लापरवाही से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में अंचलाधिकारी ललिता कुमारी ने भाजपा महामंत्री वृजनंदन सिंह के खिलाफ टाउन थाना में शुक्रवार रात 8 बजे FIR दर्ज कराई है।
भाजपा महामंत्री वृजनंदन सिंह ने श्रेयसी सिंह के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए अनुमति मांगी थी। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से जमुई पुलिस लाइन को लैंडिंग स्थल के रूप में मंजूरी दी थी। पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती भी की गई थी। लेकिन, हेलीकॉप्टर अचानक पुलिस लाइन के बजाय केकेएम कॉलेज में उतर गया। इससे प्रशासन और पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सुरक्षा व्यवस्था को केकेएम कॉलेज स्थानांतरित किया गया और केंद्रीय मंत्री को नामांकन स्थल तक सुरक्षित पहुंचाया गया।
अंचलाधिकारी ललिता कुमारी ने बताया कि बिना अनुमति के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग आचार संहिता का उल्लंघन है। सारी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस लाइन में तैयार की गई थी, लेकिन अनुमति के उलट कॉलेज में लैंडिंग कराई गई। इस कारण वृजनंदन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर: धीरज कुमार सिंह