ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / bihar / Bihar News: असंतुलित होकर खाई में जा गिरी स्कूल बस, कई मासूम घायल

Bihar News: असंतुलित होकर खाई में जा गिरी स्कूल बस, कई मासूम घायल

Bihar News: भोजपुर के बहोरनपुर श्याम बाबा मंदिर के पास स्कूल बस खाई में पलटने से कई बच्चे घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने मशक्कत से कई बच्चों को बचाया। श्याम बाबा मंदिर के पास हुआ हादसा।

07-Jul-2025 01:40 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बहोरनपुर थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की बस बहोरनपुर श्याम बाबा मंदिर के पास बांध से नीचे खाई में पलट गई। इस हादसे में बस में सवार आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए हैं। हादसा उस समय हुआ जब बस बच्चों को स्कूल ले जा रही थी। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया और उनकी स्थिति अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है।


यह हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। जब बस बहोरनपुर बांध के पास अचानक असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में करीब 25-30 बच्चे सवार थे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने बस के शीशे तोड़कर और दरवाजों के जरिए बच्चों को बाहर निकाला। घायल बच्चों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अभी उनका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी भी बच्चे की हालत गंभीर नहीं है। 


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बहोरनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की वजह बस का असंतुलित होना प्रतीत हो रहा है, लेकिन सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि ड्राइवर का नियंत्रण खोना या सड़क की खराब स्थिति भी हादसे का कारण हो सकती है।


पुलिस ने बस ड्राइवर से पूछताछ की है और वाहन की तकनीकी जांच के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है। स्कूल प्रशासन ने भी घटना पर दुख जताया है और घायल बच्चों के परिवारों के साथ संपर्क में होने की बात कही है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि बहोरनपुर बांध के पास सड़क संकरी और खराब है, जिसे ठीक करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।