हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
09-Jul-2025 07:49 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में बुधवार, 9 जुलाई की सुबह से बिहार बंद का असर साफ दिखाई दे रहा है। महागठबंधन के समर्थकों ने हाजीपुर में महात्मा गांधी सेतु को जाम कर आवाजाही पूरी तरह रोक दी है। राजद विधायक डॉ. मुकेश रोशन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेतु पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है, जिससे पटना और उत्तर बिहार के बीच यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। इस बंद का आह्वान कांग्रेस ने किया था, जिसे महागठबंधन के सभी घटक दलों, जिसमें राजद, कांग्रेस और वाम दलों ने समर्थन दिया है। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाकर और नारेबाजी करके अपना विरोध जताया है।
महात्मा गांधी सेतु पर जाम के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम बना हुआ है, जिससे लोग फंसे हुए हैं। कुछ यात्री मजबूरी में पैदल चलते देखे गए, क्योंकि वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह से ही सेतु पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस और जरूरी कार्यों से जुड़े वाहनों को रास्ता देने की घोषणा की है, जिससे आपातकालीन सेवाएं बाधित नहीं हो रही हैं।
यह बंद बिहार में चुनाव आयोग की विशेष गहन संशोधन प्रक्रिया के खिलाफ विरोध के रूप में आयोजित किया गया है, जिसे विपक्ष ने गरीब और प्रवासी मतदाताओं के मताधिकार छीनने का प्रयास बताया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पटना में इस प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले हैं और एक रैली आयोजित करेंगे, जो इनकम टैक्स चौराहे से विधानसभा के समीप शहीद स्मारक तक जाएगी। महागठबंधन का दावा है कि यह बंद राज्य भर में व्यापक समर्थन हासिल कर रहा है, लेकिन सरकार ने इसे शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है।