Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
17-Oct-2025 08:40 AM
By First Bihar
Bihar News: भोजपुर जिले के आरा-बक्सर फोरलेन (NH-84) पर एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। यह हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
मृतक की पहचान नवादा के गिरजा मोड़ निवासी जय प्रकाश राय (28 वर्ष) के रूप में हुई है जो मूल रूप से बहोरनपुर के टिकापुर दियरा गांव के निवासी थे। घायल दीपक कुमार ठाकुर (30 वर्ष) गौरा गांव का रहने वाला है, जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों दोस्त कोईलवर से लौट रहे थे, इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया।
यह घटना सुबह की बताई जा रही है। डायल-112 की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जय प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई अरुण कुमार ने बताया कि जय प्रकाश अपने दोस्त दीपक के साथ बाइक पर सवार होकर काम से लौट रहे थे। रतनपुर के पास अचानक बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई।
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को मुख्य कारण बताया जा रहा है। मुफस्सिल थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और ड्राइवरों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।