हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
18-Apr-2025 12:25 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी से दिल दहलाने वाला मामला सामने आई है, जहां एक ही परिवार के 4 लोग बागमती नदी में डूब गए है। यह हादसा शुक्रवार 17 अप्रैल को हुआ। दरअसल, सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र के अख्ता घाट पर अहले सुबह ही घटना घटी। डूबने वालों में एक महिला और उसकी दो बेटियां शामिल हैं। वहीं, महिला का पति तैरकर बाहर निकल गया और उसकी जान बच गई। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो आसपास और ग्रामीण जुटे।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला और उसकी एक बच्ची का शव बाहर निकाला गया। अभी एक दूसरी बेटी लापता है उसकी खोज हो रहीं है। मृतकों की पहचान 27 वर्षीय नाजमी खातून, उसकी दो साल की बेटी नायरा खातून के रूप में की गई है। वहीं, 5 साल की बेटी तौसीर खातून को ढूंढने का प्रयास जारी है। मृतक नाजमी के पति मो. तौसीर भी परिवार के साथ डूब रहे थे, लेकिन तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गए।
वहीं, अपने परिवार के बिखरने से तौसीर को गहरा सदमा लगा है। मौके पर जुटे लोग उसे संभालने में जुटे रहे। पुलिस की पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि तौसीर बैरगनिया के चकबा स्थित मजार पर आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को परिवार संग शामिल होने गया था। कार्यक्रम में शामिल होकर सुबह बाइक से सभी वापस सुप्पी स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अख्ता घाट पर नदी पार करने के लिए नाव पर चढ़ने की कोशिश की। इस दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सहित पूरा परिवार नदी में जा गिरा। जिसके बाद यह घटना घटित हुई है।