ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
18-Aug-2022 07:37 AM
PATNA : बिहार के किसानों के लिए ये साल मायूसी भरा है। राज्य में मानसून की कम बारिश ने किसानों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। सूबे में सूखे के हालात को देखते हुए सरकार भी हरसंभव मदद को तैयार दिख रहे है। राज्य में कम बारिश के कारण पैदा सूखे की स्थिति का सरकार प्रखंडवार आकलन कराएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका निर्देश पदाधिकारियों को दिया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी निर्देश दिया है कि अधिकारी हालात पर नजर रखें और किसानों को सहायता देने के लिए पूरी तैयारी रखी जाए। संभावित सूखे की हालात में किसानों को हर संभव मदद देने की योजना तैयार रखने को मुख्यमंत्री ने कहा है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को सूखे के हालात की समीक्षा की और कम बारिश को लेकर अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। नीतीश ने कहा कि किसानों को डीजल अनुदान का लाभ तेजी से दिलाएं। किसानों को 16 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति करें। जितने क्षेत्रों में धान की रोपनी हुई है, उसके बचाव के लिए किसानों को सिंचाई के साधन उपलब्ध कराएं। जो किसान कम बारिश के कारण खेती नहीं कर पाये हैं, उनकी मदद करनी होगी। इसके साथ ही वैकल्पिक फसल योजना के तहत जो किसानों चाहते हैं उन्हें तत्काल बीज मुहैया कराया जाए।