ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / बिहार में सुखाड़ के हालात का जायजा आज फिर लेंगे मुख्यमंत्री, मुंगेर, लखीसराय,...

बिहार में सुखाड़ के हालात का जायजा आज फिर लेंगे मुख्यमंत्री, मुंगेर, लखीसराय, जमुई का करेंगे एरियल सर्वे

20-Aug-2022 11:03 AM

PATNA: बिहार में अबतक सामान्य से 42 फीसदी कम बारिश हुई है यानि ज्यादातर जिलों में सुखाड़ की स्थिति है। सीएम सूखे की संभावित स्थिति को लेकर लगातार समीक्षा कर रहे है। शनिवार को सीएम मुंगेर, लखीसराय और जमुई जिले में कम वर्षापात को लेकर हवाई सर्वेक्षण करेंगे। शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री ने पटना, गया ,औरंगाबाद, नालंदा, जहानाबाद में सुखाड़ की स्थिति को लेकर एरियल सर्वे कर स्थिति का जायजा लिया।


कम बारिश से सुखे के हालात

बिहार में मानसून अवधि के दौरान 80 दिनों में 390 एमएम बारिश हुई है जो सामान्य से 42 फीसदी यानि 285 एमएम कम है जबकि पिछले साल इस दौरान 784 एमएम बारिश हुई थी। 15 छोटी नदियां सूख गई है जबकि आठ नदियों में पानी का स्तर निम्नतम है। गंगा, गंडक, महानंदा, कमला बलान, महानंदा, परमान नदी सहित कई नदियों के पानी के स्तर में कमी दर्ज की गई है। कम बारिश होने से नहरों में पानी 50 फीसदी से कम हो गया है। 


सीएम ने हर संभव मदद करने का दिया निर्देश

बिहार में कम वर्षापात को लेकर सीएम ने हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने सूखे की संभावित स्थिति को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिये है। नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कहा है कि किसानों को हर संभव मदद की तैयारी रखे। प्रखंडवार स्थिति का आकलन करवाएं, किसानों की मदद के लिए योजनाएं अविलंब बनाए। डीजल अनुदान योजना के तहत किसानों को डीजल अनुदान का लाभ तेजी से दिलाएं। किसानों को खेती के लिए 16 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। जहां धान की रोपनी हो गई है वहां बचाव के लिए सिंचाई की समुचित सुविधा उपलब्ध कराएं। जो किसान अल्प वर्षापात के कारण खेती नहीं कर पाये है उनकी मदद करें। वैकल्पिक फसल योजना के तहत इच्छुक किसानों को जल्द से जल्द बीज उपलब्धक कराएं जिससे किसानों को कृषि कार्य में राहत मिल सके। कम बारिश की वजह से पीने के पानी को कोई दिक्कत नहीं हो इसकी भी मॉनिटरिंग करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया।