हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
19-Oct-2021 07:06 AM
PATNA : बिहार में सरकारी डॉक्टरों की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। राज्य सरकार की तरफ से लगातार कोरोना का कारण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को भी बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य भर में टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग केंद्रों पर डॉक्टरों को तैनात किया गया था। सभी 38 जिलों में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया लेकिन इस दौरान अलग-अलग अस्पतालों में तैनात किए गए 82 डॉक्टर अपनी ड्यूटी से गायब पाए गए।
ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों में नवादा के सिविल सर्जन भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के मुताबिक अस्पताल से टीकाकरण केंद्र के लिए कोरोना की का लेकर निकलने के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी यानी एमओआईसी की मौजूदगी जरूरी है ताकि टीका लेकर जाने के दौरान सभी टीमों की तरफ से किए गए टीके की मात्रा की मॉनिटरिंग की जा सके। विभाग ने सोमवार को सभी डॉक्टरों की अस्पतालों में मौजूदगी की जांच कराई तो 82 डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे।
स्वास्थ विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक के नवादा के सिविल सर्जन भी अपनी ड्यूटी पर नहीं थे। उनके साथ-साथ सभी 82 डॉक्टरों के ड्यूटी से नदारद रहने के मामले में विभाग में अब शो कॉज किया है। 7 दिनों के अंदर ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों को जवाब देना होगा। अगर डॉक्टरों की तरफ से जवाब नहीं आया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।