ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / बड़ी खबर : अगस्त के दूसरे हफ्ते से खुलेंगे सभी स्कूल, मंत्री विजय...

बड़ी खबर : अगस्त के दूसरे हफ्ते से खुलेंगे सभी स्कूल, मंत्री विजय चौधरी बोले.. पहले हफ्ते में होगा फैसला

22-Jul-2021 08:55 AM

PATNA : बिहार में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के अंदर पढ़ाई का काम अगस्त के दूसरे हफ्ते से शुरू हो सकता है। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी इस बात के संकेत दिए हैं। विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण 6 अगस्त तक बिहार में आंशिक तौर पर कई पाबंदियां लागू हैं। इससे पहले क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होनी है और इस बैठक के बाद पहली से दसवीं क्लास तक के बच्चों की पढ़ाई को लेकर फैसला किया जा सकता है। अगस्त के पहले हफ्ते में यह स्पष्ट हो जाएगा कि बिहार के स्कूल कब खुलेंगे। 


फिलहाल राज्य सरकार ने जो फैसला किया है उसके तहत दसवीं से ऊपर के स्कूल और कॉलेज खोल दिए गए हैं। हालांकि परीक्षाओं पर अभी भी पाबंदी लगाई गई है। 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ ही शिक्षण संस्थान खुले हैं। कोचिंग जैसे संस्थानों को अभी भी बंद रखा गया है। आपको बता दें कि दो दिन पहले इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आइसीएमआर में कहा था कि प्राइमरी सेक्शन के स्कूल पहले खोले जाने चाहिए क्योंकि बच्चों में कोरोना से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा है। आइसीएमआर ने सेकेंडरी सेक्शन के स्कूल बाद में खोलने की सलाह दी थी। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है की आइसीएमआर की रिपोर्ट के मुताबिक देश में 60 फ़ीसदी लोगों के अंदर कोरोना से लड़ने के लिए एंटीबॉडी डेवलप हो चुका है। यह भी सच है कि बच्चों की तुलना में कोरोना से ज्यादा खतरा वयस्कों को है। बच्चों के लिए स्कूल खोलने को लेकर आइसीएमआर में जब सहमति दी है तो बिहार सरकार भी इस पर विचार करेगी। 



शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के इस बयान से साफ है कि प्राथमिक और माध्यमिक के स्कूलों को खोलने को लेकर अगस्त के पहले हफ्ते में फैसला हो जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि विभाग बड़ी बारीकी से महामारी की परिस्थितियों और उसके डाटा पर नजर रख रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो स्कूल खोलने में कोई परेशानी नहीं होगी। हालांकि अंतिम फैसला आपदा प्रबंधन समूह यानी क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के में ही लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि बच्चों के भविष्य और उनकी सुरक्षा दोनों हमारी प्राथमिकता में है।