बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम
21-May-2021 08:28 PM
PATNA : बिहार में कोरोना के कहर को रोकने के लिए राज्य सरकार लॉकडाउन को आगे बढ़ा सकती है. सरकारी सूत्रों से ऐसी ही खबर मिल रही है. दो दिनों के भीतर सरकार इस पर फैसला ले सकती है. सूबे में जून के पहले सप्ताह तक लॉकडाउन लागू किये जाने की संभावना है.
राज्य सरकार के एक वरीय अधिकारी ने फर्स्ट बिहार को बताया कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की पूरी संभावना है. सूबे में 5 मई से लॉकडाउन लगाया गया है. पहले 15 मई तक लॉकडाउन का एलान किया गया औऱ फिर उसे 25 मई तक बढ़ाया गया. सरकारी अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन लगाने के बाद राज्य भर में कोरोना के संक्रमण में काफी गिरावट आयी है. 15 मई को बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 7800 के करीब था, जो कि अब लगभग 5200 के आसपास पहुंच गया है. जाहिर है लॉकडाउन से काफी राहत मिली है. लेकिन खतरा अभी टला नही है. ऐसे में इसे औऱ आगे बढाने का फैसला तय है.
कुछ चीजों को मिल सकती है छूट
सरकारी सूत्रों के मुताबिक दो दिनों के भीतर सूबे के क्राइसिसि मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी. बैठक में कोरोना को लेकर हालात पर चर्चा होगी औऱ लॉकडाउन को लेकर फैसला लिया जायेगा. सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार कुछ नयी छूट दे सकती है. सरकार ने पहले लॉकडाउन के बाद दूसरे लॉकडाउन में कुछ छूट दिया था. कृषि संबंधी दुकानों से लेकर हार्डवेयर दुकानों को तय अवधि में सप्ताह में तीन दिन खोलने की इजाजत दी गयी थी. अब राज्य सरकार के अधिकारी इसकी पडताल करने में लगे हैं कि किन औऱ दुकानों औऱ प्रतिष्ठानों को छूट दी जा सकती है ताकि सूबे में आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप न पड़ जायें. सोमवार को इसका फैसला हो जायेगा.
ग्रामीण इलाके पर खास नजर
बिहार सरकार ग्रामीण इलाकों में कोरोना के प्रसार को लेकर चिंतित है. लिहाजा उन इलाकों पर खास नजर रखी जा रही है. सरकार का क्राइसिसि मैनेजमेंट ग्रुप ग्रामीण इलाकों में कोरोना का प्रसार रोकने के लिए नये फैसले ले सकता है.