बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया 7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिल ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, इनके कारनामे सुनकर हर कोई हैरान पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत
13-Apr-2022 09:41 AM
PATNA : महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है. पेट्रोल-डीज़ल, गैस, खाने-पीने के सामान सबके दाम बढ़ रहे हैं. और अब घर बनाना भी महंगा हो गया है. यह कीमतें पिछले पांच माह से निरंतर बढ़ रही हैं. सरिया के दाम आसमान छू रहे हैं. निर्माण सामग्री महंगी होने के कारण घर बनाना भी महंगा हो गया है.
कच्चे माल की कीमतों में लगभग 40 फीसदी तक वृद्धि होने के कारण बिल्डिंग मटेरियल की कीमतें लगातार बढ़ी हैं. फिलहाल इन सामग्रियों के बढ़े दाम को आंका जाये, तो बीते चार माह के मुकाबले अब घर बनाना करीब 50 फीसदी तक महंगा हुआ है. ब्रांडेड कंपनियों ने एक सप्ताह में सीमेंट की बोरी पर 25 से 30 रुपये तक बढ़ा दिये हैं. अब सीमेंट की एक बोरी की कीमत 365-375 रुपये तक पहुंच गयी है.
सरिया की कीमतें भी दो महीने में 50-52 रुपये किलो से बढ़ कर 80-85 रुपये किलो पहुंच गयी है. ब्रांडेड सरिया एक लाख रुपये टन तक बाजार में मिल रहा है. दो माह में सरिया की कीमत में 50 फीसदी से अधिक का इजाफा दर्ज किया गया है. जो गैर ब्रांडेड सरिया 50 रुपये किलो था, वह आज की तारीख में 85 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बिक रहा है. एक बार फिर पिछले एक सप्ताह में सरिया की कीमत में 5 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है.