ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / bihar / बिहार में एक और छात्रा से रेप, ट्यूशन से घर लौट रही लड़की...

बिहार में एक और छात्रा से रेप, ट्यूशन से घर लौट रही लड़की को बीच सड़क से उठा ले गए 4 हैवान

बक्सर SDPO, महिला थानाध्यक्ष सहित नावानगर और सोनवर्षा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गयी है। वही मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पटना के बाद बक्सर में रेप की घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

18-Jan-2026 03:44 PM

By First Bihar

BUXAR: पटना में नीट छात्रा की रेप के बाद मौत की मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बिहार में एक और छात्रा के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पहले उसे बीच सड़क से उठाकर ले जाया गया फिर मवेशियों के बथान में ले जाकर गंदा काम किया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना बक्सर के वैना नगर मार्ग के दंगौली पुल के पास की बतायी जा रही है। जहां ट्यूशन पढने के बाद छात्रा भाई के साथ घर लौट रही थी तभी  बाइक सवार 3 युवकों ने उसे अगवा कर लिया। लड़की को जबरन बाइक पर बिठाकर सोनवर्षा थाना क्षेत्र स्थित मवेशियों के बथान में ले गये जहां सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गये। 


 इस दौरान दरिदों ने छात्रा के भाई का हाथ-पैर बांध कर बंधक बना लिया। बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन थाने पहुंचे और सोनवर्षा पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


सोनवर्षा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।