ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया 7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिल ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, इनके कारनामे सुनकर हर कोई हैरान पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत

Home / bihar / बिहार में कोरोना से 16 लोगों की मौत, राज्य में मरने वालों का...

बिहार में कोरोना से 16 लोगों की मौत, राज्य में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 558

18-Aug-2020 05:00 PM

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 16 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 558 हो गई है. ख़ुशी की बात ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 4034 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं.


मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 16 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 558 हो गई है. मंगलवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 3257 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 109875 हो गया है.


बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 1,12,781 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 1899970 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 80740 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 73.48 फ़ीसदी है जबकि अभी भी 28,576 एक्टिव केस मौजूद हैं.


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 368 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके अलावा मधुबनी में 234, पूर्वी चंपारण में 200, भागलपुर में 185, बेगूसराय में 164, सारण में 153, पूर्णिया में 139, औरंगाबाद में 136, मुजफ्फरपुर में 135, सहरसा में 116, अररिया में 97, कटिहार में 96, नालंदा में 94, सीतामढ़ी में 94, पश्चिम चंपारण में 81, बक्सर में 71, रोहतास में 67, भोजपुर में 66, गया में 64, गोपालगंज में 61, मुंगेर में 51 और लखीसराय में 50  लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.


विभाग ने बताया कि किशनगंज में 49, जहानाबाद में 46, समस्तीपुर में 45, दरभंगा में 43, मधेपुरा में 43, वैशाली में 42, सुपौल में 35, अरवल में 34, सीवान में 32, खगड़िया में 31, बांका में 29, शेखपुरा में 28, नवादा में 23, कैमूर में 22, शिवहर में 22 और जमुई में 8 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र के धानवाड़, अंडमान-निकोबार आइलैंड और झारखंड के व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण मिला है. धनवाड के व्यक्ति का सैंपल पटना में, अंडमान-निकोबार आइलैंड के व्यक्ति का सैंपल मुजफ्फरपुर में और झारखंड के पलामू के व्यक्ति का सैंपल रोहतास में लिया गया था.


news image

news image