ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / बिहार में कोरोना से 13 लोगों की मौत, एक दिन में रिकार्ड 1.5...

बिहार में कोरोना से 13 लोगों की मौत, एक दिन में रिकार्ड 1.5 लाख टेस्ट

04-Sep-2020 05:20 PM

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. लेकिन अब कोरोना के पॉजिटिव मामलों में काफी कमी देखी जा रही है. राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक बिहार में एक दिन में रिकार्ड 1.5 लाख कोरोना टेस्ट हुए. विभाग के अनुसार 1978 नए केस मिले हैं. वहीं 24 घंटे के भीतर 13 लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 741 हो गया है.


बिहार के लोगों के लिए ख़ुशी की बात तो ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 1435 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख 26 हजार के पार चली गई है. राज्य में अब तक कुल 1,26,411 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 13 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 741 हो गई है.


शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 1978 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं. इसके साथ ही पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1,44,134 हो गया है. बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 1,50,195 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 3721205 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 1,26,411 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 87.70 फ़ीसदी है, जबकि अभी भी 16,981 एक्टिव केस मौजूद हैं.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जिलेवार आंकड़े के मुताबिक पटना में सबसे ज्यादा 263 पॉजिटिव केस मिले हैं. इसके आलावा अररिया में 117, मुजफ्फरपुर में 134, अरवल में 16, औरंगाबाद में 49, बाँका में 24, भागलपुर में 91, बेगूसराय में 52, भोजपुर में 30, बक्सर में 18, दरभंगा में 37, पूर्वी चंपारण में 84, गया में 52, गोपालगंज में 64, जमूई में 13, जहानाबाद में 19, कैमूर में 4, खगड़िया में 11, किशनगंज में 25, लखीसराय में 29, मधुबनी में 61, मधेपुरा में 51, मुंगेर में 4, नालंदा में 46, नवादा में 88, पूर्णिया में 91, रोहतास में 34, सहरसा में 64, समस्तीपुर में 57, सारण में 63, शेखपुरा में 25, शिवहर में 27, सीतामढ़ी में 54, सीवान में 18, सुपौल में 51, वैशाली में 24 और पश्चिमी चंपारण में 52 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं.


news image

news image