LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
10-Apr-2021 07:52 AM
PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। शुक्रवार को लगभग 7 महीने बाद राज्य में कोरोना के 2174 नए पेसेंट एक दिन में मिले हैं। पटना में शुक्रवार को 661 कोरोना मरीज मिले हैं।
राजधानी के अस्पतालों में भर्ती 11 मरीजों की मौत हो गई। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58017 हो गई है। इनमें 53732 ठीक हो चुके हैं। अभी 3838 एक्टिव केस हैं। सबसे अधिक मरीज कंकड़बाग थाना क्षेत्र में हैं। यहां मरीजों की संख्या 203 हो गई है।
पटना के दूसरे इलाकों की बात करें तो शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में 140, रूपसपुर में 120, अगमकुआं में 119, राजीवनगर में 116, फुलवारीशरीफ में 110, बुद्धाकॉलोनी में 105, कदमकुआं में 104 और पाटलिपुत्र में 99 एक्टिव मरीज हैं।
अनुमंडल क्षेत्र के हिसाब से पटना सदर में सबसे अधिक मरीज हैं। यहां 3200 एक्टिव मरीज हैं। प्रखंड के हिसाब से देखें तो फुलवारीशरीफ में 207, दानापुर में 152, बाढ़ में 51, संपतचक में 42, बिहटा प्रखंड में 14 पॉजिटिव मरीज हैं। जहां मरीज मिल रहे हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम कांट्रेक्ट ट्रेसिंग और नगर निगम की टीम सेनेटाइजेशन का कार्य कर रही है।