BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
26-Dec-2022 06:30 PM
GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां बोधगया में दलाई लामा के कार्यक्रम में पहुंचे 11 विदेशी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी लोग बीते 24 दिसबंर को विदेश से आने वाली विमानों से बोधगया पहुंचे थे। रविवार की दोपहर तक सिर्फ चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की बात सामने आ रही थी लेकिन शाम होते होते यह आंकड़ा 11 हो गया। कोरोना पॉजिटिव पाए गए 11 लोगों में एक इंग्लैंड और बाकी म्यांमार और थाईलैंड के रहने वाले हैं।
थाईलैंड और म्यांमार से आए 11 विदेशी संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री ने सरकार की नींद उड़ा दी है। सबसे बड़ी बात है कि ये सभी लोग रिपोर्ट आने तक पूरे बोधगया में घूमते रहे और हजारों लोगों के संपर्क में आ चुके हैं। ऐसे में इस बात की संभावा जताई जा रही है कि विदेश से आए इन 11 संक्रमितों ने कोरोना की बड़ी चेन बना दी होगी। संक्रमितों में से एक बोधगया से लापता हो गया है जबकि एक दिल्ली लौट गया है। बाकी लोगों को आइसोलेट किया गया है।
संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। अब संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों से कोरोना विस्फोट होने का खतरा मंडराने लगा है। 11 विदेशियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद बिहार के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। एक संक्रमित के दिल्ली चले जाने के बाद दिल्ली सरकार को अलर्ट कर दिया है। सिविल सर्जन रंजन सिंह ने कहा है कि किसी में लक्षण नहीं है, जो जहां है, वहीं आइसोलेट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है, दो संक्रमितों को आइसोलेट कर कोरोना के स्ट्रेन के लिए जिनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है।
दरअसल, बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा इन दिनों बोधगया में प्रवास पर हैं। उनका टीचिंग प्रोग्राम 29, 30 और 31 दिसंबर को आयोजित है। जिसमें देश-विदेश के करीब 60 हजार से अधिक बौद्ध श्रद्धालु भाग लेंगे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए कोरोना को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया गया है और अब 11 विदेशियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में हाई अलर्ट करते हुए कोरोना की जांच तेज कर दी गई है।