ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
04-Sep-2020 08:17 PM
PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है लेकिन इस संकट के बीच सरकार विधानसभा चुनाव संपन्न कराना चाहती है. कोरोना काल में लोगों की जान बचाने में दिन रात लगे डॉक्टर्स की ड्यूटी अब चुनाव में लगाई जा है. जिसके कारण उन्हें काफी मुश्किलें हो सकती हैं. डॉक्टर इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अवमानना वाद दायर करने के मूड में हैं.
कोरोना संक्रमण से लोगों की जान बचाने में जुटे डॉक्टर्स और दूसरे मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी इलेक्शन में लगाई जा रही है. कोरोना संक्रमण के बीच चुनाव ड्यूटी पर लगाए जाने का डॉक्टरों ने विरोध किया है. बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) ने कोरोना काल में डॉक्टरों और पारा मेडिकल स्टाफ को चुनाव ड्यूटी में लगाने के विरोध में मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने इसे मरीजों के साथ नाइंसाफी और हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना बताया है.
बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के मुख्य प्रवक्ता डॉ. रामरेखा प्रसाद ने चुनाव उन्हें ड्यूटी से मुक्त नहीं किए जाने पर अदालत में अवमानना वाद दायर करने की चेतावनी दी है. डॉक्टरों का कहना है कि एक लोकहित याचिका में हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग को स्वास्थ्य कर्मियों को चुनावी ड्यूटी से मुक्त रखने का निर्देश दिया था. इसकी अनदेखी कर जिला निर्वाचन कोषांग ने हाल में डॉक्टरों और पारा मेडिकल स्टाफ को चुनाव के लिए प्रशिक्षण का पत्र जारी कर दिया है.