ब्रेकिंग न्यूज़

PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Home / bihar / बिहार में कोरोना ब्लास्ट, 24 घंटे में मिले 422 नए मरीज

बिहार में कोरोना ब्लास्ट, 24 घंटे में मिले 422 नए मरीज

09-Jul-2022 06:24 AM

PATNA: बिहार में कोरोना के 24 घंटे में जो केस सामने आए हैं, वो बेहद चिंताजनक है। शुक्रवार को राज्य में कुल 422 मामले मिले हैं। हर बार की तरह इस बार भी पटना टॉप पर रहा है। पटना में 24 घंटे में 165 संक्रमितों की पहचान की गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 1 लाख 16 हजार 443 सैम्पल की कोरोना टेस्टिंग हुई और संक्रमण दर 0.36 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान राज्य में 254 कोरोना संक्रमित इलाज के बाद ठीक हो गए। राज्य में संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.32 फीसदी दर्ज की गई। हालांकि इस दौरान किसी भी मरीज की मौत नही हुई। फिलहाल राज्य में एक्टिव केस की संख्या 1741 हो गई।


गया जिले में अचानक संक्रमण में उछाल आया है। पिछले 24 घंटे में यहां 43 नए मामले मिले हैं। अन्य जिलों की बात करें तो मुजफ्फरपुर में 24, बांका में 23, वैशाली और भागलपुर में 17-17, जहानाबाद और बेगूसराय में 14-14 , अरवल और खगड़िया में 10-10 नए संक्रमित मिले। वहीं, अररिया में 5, औरंगाबाद में 1, भोजपुर में 5, बक्सर में 1, दरभंगा में 2, पूर्वी चंपारण में 4, जमुई में 3, किशनगंज में 2, लखीसराय में 2, मधेपुरा में 4, मधुबनी में 2, मुंगेर में 6, नालन्दा में 3, नवादा में 2, पूर्णिया में 5, रोहतास में 4, सहरसा में 4, समस्तीपुर में 4, सारण में 7 , शेखपुरा में 2, शिवहर में 2, सीतामढ़ी में 3, सीवान में 1, सुपौल में 4 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं दूसरे राज्य से बिहार आये 4 शख्स कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।



स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ो के मुताबिक बिहार में अबतक 8,34,964 कोरोना के मामले मिले हैं, जबकि 8,20,960 मरीज अबतक ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना के कारण होने वाली मौत की संख्या 12,262 है।