ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
01-Mar-2021 08:40 AM
PATNA : पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद यह माना जा रहा था कि जल्द ही महंगाई की मार सफर पर भी पड़ने वाली है। बिहार में अब बस किराया बनने जा रहा है। 14 मार्च से 25 फ़ीसदी बस किराया बढ़ाने का फैसला बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने किया है। फेडरेशन ने बिहार के अलग-अलग जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों में जाने वाली बसों के किराए में तकरीबन 25 फ़ीसदी बढ़ोतरी का फैसला किया है। रविवार को फेडरेशन की हुई बैठक में इस पर मुहर लगाई गई है। फेडरेशन के अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने कहा है कि 14 मार्च की आधी रात से बस के किराए में वृद्धि की जाएगी।
साल 2018 के बाद पहली बार बस के किराए में इतनी बड़ी वृद्धि हो रही है। खास बात यह है कि राज्य के सभी 38 जिलों में बस के किराए 25 फ़ीसदी बढ़ाए जाएंगे। फेडरेशन का कहना है कि 2018 से लेकर अब तक डीजल 20 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके अलावे टैक्स, टोल प्लाजा और चेचिस परमिट शुल्क के साथ साथ इंश्योरेंस, मोटर पार्ट्स और बाकी तरह के कॉस्टिंग में भी वृद्धि हुई है इसलिए किराए में इजाफा किया जा रहा है। किराये में वृद्धि की जानकारी सरकार को फेडरेशन की तरफ से पत्र के माध्यम से दी जाएगी। फेडरेशन ने फैसला किया है कि वह आज मुख्यमंत्री के साथ-साथ परिवहन मंत्री, परिवहन सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों को ई-मेल के जरिए इस फैसले की जानकारी दे देंगे।
लंबी दूरी के बस किराए में वृद्धि के साथ-साथ लोकल बसों का किराया भी 25 फ़ीसदी बढ़ेगा। पटना जंक्शन से फुलवारी शरीफ गोलंबर जाने के लिए फिलहाल 12 रुपये किराया लगता है लेकिन बढ़ोतरी के बाद यह15 रुपये हो जाएगा। पटना से गया का किराया अभी 145 रूपये है जो 181 रुपये हो जाएगा। राजधानी पटना में 3 मार्च से ऑटो का किराया भी बढ़ जाएगा ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के महासचिव राजेश कुमार झा के मुताबिक राजधानी के अलग-अलग 16 रूटों पर किराए में 2 से 3 रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। 2 मार्च को संघ की तरफ से डीटीओ को इस बारे में जानकारी दी जाएगी और 3 मार्च से बढ़ा हुआ किराया लिया जाएगा।