Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट
25-May-2023 12:31 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: UP में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर अभियान चलाया. अभी भी राज्य में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है. अब बिहार में भी अतिक्रमण हटाने के लिए ऐसा ही कदम उठाया जा रहा है. ताजा मामला बिहार के मधेपुरा का है, जहां अवैध कब्जे को हटाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया. इस अभियान के तहत सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया.
इस मामले में बताया गया कि न्यायालय के आदेश पर नगर परिषद के वार्ड संख्या 4 में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाने वाले अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया. इस दौरान मौके पर दंडाधिकारी के साथ भारी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई थी. मामले की जानकारी देते हुए जेई दिनेश प्रसाद ने बताया कि वार्ड नंबर 4 में निर्मित पीसीसी ढलाई सड़क निजी जमीन में बन गया है और जो सरकारी जमीन है उस पर लोग अवैध रूप से कब्जा कर लिए थे.
न्यायालय का निर्देश प्राप्त हुआ की सरकारी जमीन से कब्जा हटाया जाए तो अनुमंडल पदाधिकारी धीरज कुमार सिन्हा के आदेश पर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. वहीं उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कब्जा खाली कराने के लिए अतिक्रमणकारियों को बार-बार नोटिस दिया गया लेकिन जब उनके द्वारा खाली नहीं किया गया तो आज प्रशासन के द्वारा स्वयं अतिक्रमण खाली कराया जा रहा है.