राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर
26-Nov-2021 07:39 AM
PATNA : आर्थिक और सामाजिक पैमाने पर अलग-अलग रिसर्च करने वाली नीति आयोग की नई रिपोर्ट ने बिहार में अमीरी और गरीबी को लेकर बड़ी चौंकाने वाली जानकारी सामने रखी है। नीति आयोग की तरफ से जारी नेशनल मल्टी डाइमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स के मुताबिक बिहार के 5 जिलों में 60 से ज्यादा लोग अमीर हैं जबकि 11 जिले ऐसे हैं जहां गरीबों की तादाद 60 फ़ीसदी से ज़्यादा है। बिहार का किशनगंज जिला सबसे ज्यादा गरीब है। इस जिले में 64.75 फ़ीसदी लोग गरीब हैं जबकि अररिया में यह आंकड़ा 64.65 फ़ीसदी है।
बिहार के 38 में से 22 जिलों में 50 फीसदी से अधिक आबादी गरीब है। सबसे अमीर जिलों की कैटेगरी में पटना टॉप पर है। यहां 29.20 फ़ीसदी जनसंख्या अमीर है। भोजपुर जिले में 40.50 प्रतिशत लोग गरीब हैं जबकि सिवान में 40.55 फ़ीसदी, रोहतास में 40.75 फ़ीसदी और मुंगेर में गरीबों की तादाद 40.99 फ़ीसदी है।
गरीबी के पैमाने पर जो 11 जिले टॉप पर हैं उनमें किशनगंज और अररिया के बाद मधेपुरा का नंबर आता है। मधेपुरा में 64.43 फ़ीसदी लोग गरीब हैं। पूर्वी चंपारण में 64.13 फ़ीसदी, सुपौल में 64.10 फ़ीसदी, जमुई में 64.01 फ़ीसदी, सीतामढ़ी में 63.46 फ़ीसदी, पूर्णिया में 63.29 फ़ीसदी, कटिहार में 62.8, सहरसा में 1.48 और शिवहर में 60.3 फीसदी लोग गरीब है।