ब्रेकिंग न्यूज़

राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर

Home / bihar / शराबबंदी कानून तोड़ने के अलावे अब यह काम किया तो जाएंगे जेल, नीतीश...

शराबबंदी कानून तोड़ने के अलावे अब यह काम किया तो जाएंगे जेल, नीतीश सरकार का एक और सख्त फैसला

26-Nov-2021 07:45 PM

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून तोड़ने वालों को जिस तरह जेल भेजा जा रहा है उसके बाद नीतीश सरकार ने एक और सख्त कदम उठाया है। सरकार ने तय किया है कि अब सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने वाले लोगों को भी जेल भेजा जाएगा। सरकार सभी जिलों के डीएम और प्रमंडल के कमिश्नरों को यह आदेश देने वाली है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाए। सरकारी जमीन पर कब्जा जमा रखा है उसे तुरंत हटाया जाए और अगर कोई जोर जबरदस्ती करता है तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा जाए।


 बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने वालों को अब ना केवल जेल भेजा जाएगा बल्कि 20 हजार तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों के डीएम और प्रमंडलीय आयुक्तों को अधिकार दिया गया है। सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर नीतीश सरकार परेशान है और यही वजह है कि उसने अब एक सख्त कदम उठाते हुए अतिक्रमणकारियों को सीधे जेल भेजने का फैसला किया है। यह देश राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पहले ही जारी किया था लेकिन अब उसे सख्ती से लागू किया जाएगा।


इतना ही नहीं राजस्व विभाग में सरकारी जमीन का पूरा ब्योरा इकट्ठा करने में जुटा हुआ है। सरकारी जमीन का रिकॉर्ड अगर एक बार तैयार हो जाता है तो उसके बाद उस पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं। अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 90 हजार से ज्यादा सरकारी प्लॉटों के बारे में सरकार के पास जानकारी पहुंच चुकी है। इनमें से 44 हजार से ज्यादा प्लॉट राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पास है जबकि अल्पसंख्यक विभाग सरकारी जमीन के मामले में नंबर दो पर है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के पास 12866 सरकारी प्लॉट हैं। सरकार अब इन सभी प्लॉटों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर इसे कब्जा मुक्त कराने के लिए आगे बढ़ेगी।