हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
13-Oct-2021 07:16 AM
PATNA : चरित्र प्रमाण पत्र यानी कैरेक्टर सर्टिफिकेट बनाने के लिए अब तक लोगों को एसपी ऑफिस का चक्कर लगाना होता था लेकिन अब घर बैठे ही आपको चरित्र प्रमाण पत्र मिल सकता है। जी हां, अब चरित्र प्रमाण पत्र लेने की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होने जा रही है। अगले महीने से बिहार में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आप घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही साथ डिजिटल कॉपी भी आपको घर बैठे ही मिल जाएगी। इस नई व्यवस्था से आम लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था ऑनलाइन किए जाने को लेकर एडीजी आधुनिकीकरण डॉ. कमल किशोर सिंह ने कहा है कि गृह विभाग पिछले ढाई महीने से इसका ट्रायल कर रहा था। अब यह सारी प्रक्रिया जांच और परखी गई है। 1 नवंबर से हम पूरे राज्य में चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था लागू करने जा रहे हैं। पूरे राज्य में यह लागू होगा और इसके तहत लोगों को ऑनलाइन तरीके से ही कैरेक्टर सर्टिफिकेट मिल जाएगा।
राज्य सरकार में कैरेक्टर सर्टिफिकेट ऑनलाइन जारी किए जाने को लेकर जो व्यवस्था बनाई है उसके मुताबिक इसकी मॉनिटरिंग आईजी और डीआईजी रैंक के अधिकारी करेंगे। सर्विस प्लस पोर्टल में कोई आवेदन अगर रिजेक्ट किया जाता है तो इससे जुड़ी सारी जानकारी संबंधित रेंज के आईजी और डीआईजी को जाएगी। वह इस बात की समीक्षा करेंगे कि आखिर किसी के चरित्र प्रमाण पत्र के आवेदन को क्यों अस्वीकृत किया गया है। एनआईसी की मदद से सर्विस प्लस पोर्टल बनाया गया है। आवेदकों को इस पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बिहार लोक सेवाओं के अधिकार कानून के तहत 14 दिनों के अंदर चरित्र प्रमाण पत्र की ऑनलाइन कॉपी भेज दी जाएगी।