ब्रेकिंग न्यूज़

जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय

Home / bihar / बिहार में 18 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोगों को भी मुफ्त...

बिहार में 18 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोगों को भी मुफ्त कोरोना वैक्सीन, थोड़ी देर पहले सुशील मोदी ने रखी थी मांग

21-Apr-2021 08:34 PM

PATNA : बिहार में 1 मई से 18 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन की जाएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका ऐलान किया है. सीएम नीतीश ने थोड़ी देर पहले ट्वीट करते हुए कहा है कि 18 वर्ष और इससे ऊपर के सभी बिहार वासियों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी. 


थोड़ी देर पहले नीतीश कुमार के पुराने सहयोगी और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने मुफ्त वैक्सीन दिए जाने की मांग रखी थी. सुशील मोदी ने असम समेत अन्य राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा था कि इन राज्यों में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को मुफ्त व्यक्ति इन दी जा रही है. बिहार सरकार को भी इस दिशा में पहल करनी चाहिए सुशील मोदी के ट्वीट के थोड़ी देर बाद ही नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए इसकी घोषणा कर दी. 



बिहार चुनाव के दौरान एनडीए ने अपने घोषणा पत्र में मुफ्त कोरोना वैक्सीन दिए जाने का वादा किया था. राज्य में अभी 45 वर्ष तक के लोगों को सरकार की तरफ से मुफ्त वैक्सीन दी जा रही है और अब 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को 1 मई से मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी.