ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / बिहार के इन 12 शहरों में होगा एयरपोर्ट का विस्तार, मुख्‍य सचिव ने...

बिहार के इन 12 शहरों में होगा एयरपोर्ट का विस्तार, मुख्‍य सचिव ने दिए निर्देश

10-May-2022 09:41 AM

PATNA: बिहार के नए शहरों में फ्लाइट ट्रांसपोर्टेशन शुरू होने की लगातार खबरें आ रही है। राज्य में अभी पटना, गया और बोध गया के एयरपोर्ट ही ऐसे हैं, जिनका इस्‍तेमाल सार्वजन‍िक रूप से हो रहा है। भागलपुर, रक्‍सौल और गोपालगंज एयरपोर्ट शुरू करने को लेकर भी लगातार मांग की जा रही है। इसके अलावा बिहार के बिहटा में एयरफोर्स की हवाई पट्टी भी शुरू होने के कगार पर है, हालांकि यहां से अभी सिर्फ सैनिक ही फ्लाइट में सफर कर रहे है। इसी कड़ी में पटना हाई कोर्ट से निर्देश मिलने के बाद सोमवार को बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने हवाई अड्डों का विस्तार करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई। 


इस बैठक में कई जिलाधिकारी भी वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े, जिसमें गया, पटना, बिहटा और दरभंगा के साथ ही पूर्णिया, रक्सौल, भागलपुर, मुंगेर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सोनपुर और फारबिसगंज में हवाई अड्डा के विस्तार को लेकर निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन-जिन जिलों में हवाई अड्डा निर्माण की योजना प्रस्तावित है, वहां भूमि अधिग्रहण से लेकर अन्य लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरी की जाए। 


आमिर सुबहानी ने जिलाधिकारियों से कहा कि भूमि अधिग्रहण में कोई दिक्कत है तो राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से परामर्श लें। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि बिहटा और दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर तय समय में निर्धारित कार्यों को पूरा कर लिया जाए। बैठक में मुख्य सचिव के साथ ही विकास आयुक्त, कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव, सचिव व दूसरे अन्य पदाधिकारी शामिल थे। पटना एयरपोर्ट पर बड़े व‍िमान उतारने के लिए जगह कम है। इसीलिए बिहटा के एयरपोर्ट को पटना के लोकनायक जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट के ऑप्शन के लिए विस्तार करने का प्लान है।