बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी
10-May-2021 02:04 PM
GOPALGANJ : बिहार में कोरोना की रोकथाम को लेकर सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन लगाया है. लॉकडाउन का काफी असर भी देखने को मिल रहा है. लेकिन इसी बीच कहीं-कहीं कुछ लोग लॉकडाउन का विरोध भी कर रहे हैं. ताजा मामला गोपालगंज जिले का है, जहां लॉकडाउन के विरोध में किन्नरों ने काफी बवाल काटा है. सरकारी गाड़ियों को निशाना बनाया है. तोड़फोड़ करने की भी बात सामने आ रही है.
मामला बिहार के गोपालगंज का है. जहां अम्बेडकर चौक पर सैकड़ों की संख्या में जुटे किन्नरों ने काफी बवाल किया. बताया जा रहा है कि कुछ देर तक हो-हंगामा करने के बाद किन्नर इतने उग्र हो गए कि वे रास्ते से गुजर रही गाड़ियों को निशाना बनाने लगे. घटना की जानकारी मिलने के बाद जब जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो किन्नरों ने उनकी गाड़ी पर भी हमला बोल दिया. जिसके बाद अफसर अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले. इस दौरान अधिकारी को बचाने पहुंचा सैप का एक जवान घायल हो गया.

उत्पात मचा मचा रहे किन्नरों का कहना था कि लॉकडाउनक के दौरान नाच गाने पर प्रतिबंध लगने के कारण हमारे सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है. बताया जा रहा है कि अम्बेडकर चौक के अलावा जंगलिया मोड़ इलाके में भी काफी बवाल काटा गया है. फिलहाल प्रशासन ने उग्र स्थिति को देखते हुए कलेक्ट्रेट गेद को बंद कर दिया गया. जिसके बाद किन्नर कलेक्ट्रेट गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए. बाद में एसडीओ के आश्वासन देने के बाद किन्नरों का धरना समाप्त हुआ.