हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
08-Apr-2021 09:11 PM
GAYA : बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लापरवाही बरत रहे लोगों पर प्रशासनिक सख्ती तेज हो गयी है. कोरोना को लेकर सरकारी गाइडलाइंस का खुला उल्लंघन कर रहे एक बड़े ज्वेलर्स को इसका खामियाजा भुगतना पडा. प्रशासन ने दुकान को एक सप्ताह के लिए सील कर दिया है.
गया का पीसी ज्वेलर्स पर प्रशासन की सख्ती
गुरुवार को गया के गांधी मैदान के पास स्थित पीसी ज्वेलर्स को अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर सील कर दिया गया है. दुकान को सील करने आये अधिकारी ने बताया कि आभूषण की दुकान में कोविड-19 से संबंधित सरकारी गाइडलाइंस का खुला उल्लंघन किया जा रहा था. ऐसे में दुकान को एक सप्ताह के लिए सील कर दिया गया है.
दरअसल राज्य सरकार बार-बार ये निर्देश दे रही है कि कोविड-19 को लेकर जारी किये गये गाइडलाइंस का हर हालत में पालन कराया जाये. गया में कोविड के बढते मामलों के बीच जिला प्रशासन ने आज व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के निरीक्षण का फैसला लिया. इसके बाद गया के अनुमंडल पदाधिकारी इंद्र्वीर गुरुवार की शाम को खुद निरीक्षण करने निकले. उन्होंने शहर के एक दर्जन से ज्यादा बड़े व्यवसायिकक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. इसी दौरान जब वे पीसी ज्वेलर्स दुकान में पहुंचे तो वहां का हाल देखकर हैरान हो गये.
किसी ने मास्क तक नहीं लगाया था
कोविड को लेकर सरकार ने गाइडलाइंस दे रखा है कि हर किसी को मास्क लगाना जरूरी है. इसके साथ ही सैनिटाइजर के प्रयोग से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करने को कहा गया है. लेकिन जब पीसी ज्वेलर्स में प्रशासन की टीम पहुंची तो शोरूम में न तो गार्ड से लेकर किसी दूसरे कर्मचारी ने मास्क नहीं पहन रखा था. शो रूम में मौजूद ज्यादातर ग्राहक भी बगैर मास्क के ही थे. सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का माखौल उड़ रहा था.
आभूषण दुकान का हाल देख कर भड़के अनुमंडल पदाधिकारी ने तत्काल सारे कर्मचारियों औऱ ग्राहकों को बाहर निकलने को कहा. इसके साथ ही शो रूम को सील करने का आदेश दिया गया. अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि पी सी ज्वेलर्स को सात दिनों के लिए सील किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रशासन का इरादा किसी दुकानदार को तंग करने का नहीं है. लेकिन उन्हें कोविड को लेकर सरकारी गाइडलाइंस का पालन करना ही होगा.