ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम

Home / bihar / आरा में भी सिर्फ 3 तीन खुलेंगी गैरजरूरी दुकानें, DM का बड़ा आदेश,...

आरा में भी सिर्फ 3 तीन खुलेंगी गैरजरूरी दुकानें, DM का बड़ा आदेश, यहां डिटेल में पढ़िए नई गाइडलाइन

21-Apr-2021 05:09 PM

ARA : बिहार में कोरोना संक्रमण का प्रकोप जारी है. इस वक्त एक बड़ी खबर भोजपुर जिले से सामने आ रही है. जिले के डीएम रोशन कुशवाहा ने एक बड़ा एलान किया है. भोजपुर जिले में बढ़ते मामले को देखते हुए उन्होंने नई गाइडलाइन जारी कर दी है. भोजपुर में गैरजरूरी दुकानों को सप्ताह में मात्र तीन दिन ही खोलने का आदेश दिया है. अल्टरनेट तरीके से दुकानें खोली जाएंगी. इस खबर में नीचे नई गाइडलाइन की पूरी कॉपी दी हुई है, जिसे आप विस्तार से बढ़ सकते हैं.


बिहार में में कोरोना बेकाबू हो गया है. तेजी से बढ़ते संक्रमण की रोकथाम को लेकर भोजपुर के डीएम रोशन कुशवाहा ने जिले के आलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है. भोजपुर के लिए एक नई गाइडलाइन ही जारी कर दी गई है. सभी आवश्यक चीजों की दुकानों को छोड़कर गैरजरूरी दुकानों ने डीएम ने हफ्ते में सिर्फ तीन दिन खोलने का आदेश दिया है. ताकि कम से कम भीड़ हो और संक्रमण की चेन को तोड़ने में ये तरकीब सफल हो.


news image


भोजपुर डीएम रोशन कुशवाहा की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक जिले में किराना दूकान, दूध डेयरी, आनाज मंडी, फल और सब्जी की मंडी, मीट-मछली की दूकान, पशु चारा की दूकान, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, गैरेज, सर्विस सेंटर्स, निर्माण आदि के लिए सीमेंट, बालू, गिट्टी, छड़, हार्डवेयर की दूकान और अन्य आवश्यक सेवाओं की दुकानें रोज यानी कि प्रतिदिन खुलेंगी. 


आपको बता दें कि भोजपुर जिले में लगातार कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं. बीते दिन बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक जिले में कुल 157 नए मरीज मिले. जिसके कारण डिस्टिक्ट में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 831 हो गई है. गौरतलब हो कि अब तक भोजपुर में कुल 6477 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं. जबकि 55 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है.


आपको बता दें कि भोजपुर जिले में कोरोना से से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए जिले में कुल पांच आइसोलेशन  बनाए गए हैं. सदर अस्पताल आरा, अनुमंडलीय अस्पताल जगदीशपुर, एएनएम ट्रेनिंग स्कूल जगदीशपुर, हर प्रसाद दास जैन कॉलेज कल्पना चावला गर्ल्स हॉस्टल और एएनएम ट्रेंनिंग स्कूल पीरो में आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है. सदर अस्पताल में 50, अनुमंडलीय अस्पताल जगदीशपुर में 50,  एएनएम ट्रेनिंग स्कूल जगदीशपुर में 150, जैन कॉलेज में 100 एवं एएनएम ट्रेनिंग स्कूल पीरों में 150 ।सभी बेड ऑक्सीजन सप्लाई के साथ उपलब्ध कराया गया है.


यहां डिटेल में पढ़िए नई गाइडलाइन- 


news image


news image


news image