Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी
08-Oct-2021 02:20 PM
BUXAR : लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक स्व० रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर बक्सर स्थित लोजपा ( रामविलास) के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने अपने नेता को श्रद्धांजलि दी और कहा कि रामविलास पासवान शोषित, पीड़ित और गरीबों के नेता थे.
बक्सर जिला मुख्यालय में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डुमराँव विधान सभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी और जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि स्व रामविलास पासवान जी का भारत की संसदीय राजनीत का बावन 52 वर्षो की बेदाग छवि रही. वह भारत की राजनीति मे एक ईमानदार चेहरा थे. जिस विभाग को संभाला उसको चमका दिया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिलेश सिंह ने आगे कहा कि रामविलास पासवान ने भारत के छः छः प्रधानमंत्री के साथ काम किया. यह भी एक देश के लिए इतिहास रहा है. कल्याण विभाग, रेल विभाग, इस्पात विभाग, कोयला विभाग, संचार विभाग चाहे खाध आपूर्ति विभाग सभी विभागो को बिकास की उचाईयो पर पहुचाने का काम किए. स्व रामविलास पासवान जी की छवि देश ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जानी जाती है. साथ ही देश के सभी जाति और धर्मो मे स्व रामविलास पासवान जी की लोकप्रियता हैं.
पुण्यतिथी और श्रद्धांजली सभा के अवसर पर जिले सभी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. जिला लोजपा ( रामविलास) कार्यालय मे श्रद्धांजली सभा का संचालन शिवकुमार पासवान ने किया. इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओ ने स्व रामविलास पासवान जी के तैल चित्र पर पुष्प के साथ दीप और धूप के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किया. साथ ही जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने श्रद्धांजली सभा में पांच सूत्री प्रस्ताव पारित किया. यह निर्णय हुआ की यह प्रस्ताव भारत के महामहिम राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री जी को अवगत कराया जाएगा.
1. स्व रामविलास पासवान जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।
2. स्व रामविलास पासवान जी के नाम से ट्रेन चलाई जाए।
3. हाजीपुर के सांसद होने कारण ,हाजीपुर जोनल कार्यालय के सामने आदम कद प्रतिमा लगाई जाए।
4. बिहार के सर्वमान्य नेता थे ,उनकी आदम कद प्रतिमा पटना मे लगाई जाए।
5. 12 जनपथ नई दिल्ली आवास को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए।