ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया 7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिल ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, इनके कारनामे सुनकर हर कोई हैरान पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत

Home / bihar / Bihar Heatwave: 32 जिलों में हीट वेव को लेकर चेतावनी, पारा 42° पार;...

Bihar Heatwave: 32 जिलों में हीट वेव को लेकर चेतावनी, पारा 42° पार; इस दिन मानसून देगा दस्तक

Bihar Heatwave: भीषण गर्मी की चपेट में बिहार, पटना समेत 32 जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट। पारा 42 डिग्री के पार, मानसून की एंट्री इस दिन तक संभावित।

10-Jun-2025 05:54 AM

By First Bihar

Bihar Heatwave: बिहार इस समय तीव्र गर्मी और उमस की मार झेल रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने 10 जून 2025 से पटना समेत 32 जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है। बाकी छह जिलों में येलो अलर्ट लागू है। पिछले 24 घंटों में रोहतास सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पटना में 40.3 डिग्री और गया में 40.6 डिग्री रहा।


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह भीषण गर्मी दक्षिण-पश्चिम मानसून की सुस्ती और शुष्क पछुआ हवाओं के प्रभाव के कारण है। आमतौर पर बिहार में 15 जून तक मानसून की पहली बारिश हो जाती है, लेकिन इस बार मानसून की प्रगति रुक गई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बिहार में मानसून 17 या 18 जून तक प्रवेश कर सकता है।


IMD के अनुसार शुष्क पछुआ हवाएं और कम नमी वाला वातावरण गर्मी को और तीव्र बना रहा है। पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में मानसून पिछले 11 दिनों से रुका हुआ है, और बिहार में इसकी प्रगति के लिए अनुकूल परिस्थितियां अभी नहीं बनी हैं। कभी-कभी उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं भी मानसून को रोक रही हैं। इससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, और पिछले 24 घंटों में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जिन 32 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिनमें शामिल हैं पटना, गया, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, खगड़िया, और भभुआ। इन जिलों में 42-44 डिग्री तापमान और गंभीर हीट वेव की स्थिति रह सकती है।


सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, और पूर्णिया में येलो अलर्ट है, जहां तापमान 40-42 डिग्री के बीच रह सकता है, साथ ही हल्की उमस और गर्मी की स्थिति रहेगी।