PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार
23-Mar-2026 08:24 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Education News: बिहार सरकार ने घोषणा की है कि नए सत्र 1 अप्रैल 2026 से राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा छह से आठवीं तक कंप्यूटर कोर्स अनिवार्य होगा। वर्ष 2026 तक कक्षा एक से आठवीं तक इसे पूरी तरह लागू किया जाएगा। इस पाठ्यक्रम की अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाएं भी आयोजित होंगी।
राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने कक्षा छह से आठवीं में कंप्यूटर शिक्षा लागू करने का निर्णय लिया है। पटना जिले के विभिन्न प्रखंडों में कंप्यूटर और अन्य विषयों की किताबें भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्ष 2025 में कक्षा छह से आठवीं में कंप्यूटर पाठ्यक्रम लागू किया जाना था, लेकिन पुस्तक की कमी के कारण यह संभव नहीं हो पाया।
एससीईआरटी के अनुसार, इस पाठ्यक्रम के माध्यम से बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा में बेसिक जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को यह सिखाया जाएगा कि कंप्यूटर का दैनिक जीवन में उपयोग कैसे होता है, आपरेटिंग सिस्टम का परिचय, फाइल मैनेजमेंट, मल्टीटास्किंग और यूजर इंटरफेस की भूमिका। इसके अलावा साइबर अपराध से बचने की सावधानियां और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी तकनीकों से परिचित कराना भी शामिल होगा।
कक्षा छह से आठवीं के प्रत्येक स्कूल में कंप्यूटर उपलब्ध कराया जा रहा है। बच्चों को पढ़ाने के लिए एजेंसी के सहयोग से कंप्यूटर शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। कंप्यूटर को अन्य विषयों की तरह साप्ताहिक रूटीन में शामिल किया जाएगा और नियमित परीक्षाएं भी आयोजित होंगी।