ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
20-Aug-2022 10:52 AM
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर जिले की है, जहां चाचा से शादी के बाद एक भतीजी की संदिग्ध मौत हो गई। तीन महीने पहले ही रिश्ते में चाचा ने भतीजी से शादी कर ली थी, जिसके बाद लड़की ने वीडियो बनाकर शादी का ऐलान किया था। घटना मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत राजखंड दक्षिणी पंचायत के कोकिलवारा गांव की है।
तीन महीना पहले चाचा भतीजी के बीच प्यार हो गया था और दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली थी। जानकारी के मुताबिक़ शादी के बाद लड़के ने अपनी प्रेमिका को तीन महीने तक एक रिश्तेदार के यहां रखा था, जिसके बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी। जब उसे शुक्रवार को इलाज के लिए ले जाय गया तो उसने दम तोड़ दिया।
मृतक के पिता रामवृक्ष दास ने अपनी 22 साल की बेटी पूजा कुमारी के शव को शमशान में तकरीबन 3 घंटे तक रोके रखा और पुलिस को सूचना दी। बाद में उसका अंतिम संस्कार कराया गया। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को पहले घर से भगाया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। औराई थाना अध्यक्ष ने कहा कि अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।