ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Home / bihar / Bihar Free Electricity: बिहार में आज से 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, स्मार्ट...

Bihar Free Electricity: बिहार में आज से 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को होगा खास लाभ

Bihar Free Electricity: बिहार में घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देते हुए राज्य सरकार की 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना का लाभ आज, शुक्रवार से शुरू हो गया है। सबसे पहले स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को इस योजना का फायदा मिलेगा।

01-Aug-2025 08:24 AM

By First Bihar

Bihar Free Electricity: बिहार में घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देते हुए राज्य सरकार की 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना का लाभ आज, शुक्रवार से शुरू हो गया है। सबसे पहले स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को इस योजना का फायदा मिलेगा। अब ऐसे उपभोक्ताओं की बिजली 125 यूनिट खपत तक नहीं कटेगी, भले ही उनके प्रीपेड मीटर में बैलेंस खत्म क्यों न हो। हालांकि 125 यूनिट के बाद यदि उपभोक्ता ने रिचार्ज नहीं कराया तो बैलेंस नेगेटिव होते ही बिजली की आपूर्ति स्वतः बंद हो जाएगी।


बिजली कंपनी के मुख्यालय के अधिकारियों के अनुसार, मुफ्त बिजली सुविधा को लागू करने के लिए स्मार्ट मीटर के सर्वर में आवश्यक बदलाव किए गए हैं, जिनका ट्रायल आज किया जा रहा है। सर्वर के सफल संचालन की पुष्टि के बाद उपभोक्ताओं के जुलाई महीने के बिल में 125 यूनिट की राशि स्वतः क्रेडिट की जाएगी। इसी प्रकार पोस्टपेड उपभोक्ताओं के बिल में भी 125 यूनिट का चार्ज घटाकर शेष राशि का ही भुगतान करना होगा।


साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) के राजस्व महाप्रबंधक ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं की बिलिंग तिथि अलग-अलग होती है। जिस दिन किसी उपभोक्ता का बिल बनेगा, उस दिन से उसे जुलाई की खपत पर 125 यूनिट की छूट का लाभ मिलेगा। स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को उनके खाते में बैलेंस क्रेडिट किया जाएगा, जबकि पोस्टपेड उपभोक्ताओं के बिल में सीधे 125 यूनिट का मूल्य घटा दिया जाएगा।


इस योजना के तहत पहली 125 यूनिट तक उपभोक्ताओं को किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। लेकिन यदि उपभोक्ता 126 यूनिट या उससे अधिक बिजली का उपयोग करता है, तो उसे उस अतिरिक्त यूनिट के साथ-साथ फिक्स्ड चार्ज और इलेक्ट्रिक ड्यूटी का भुगतान भी करना होगा। यानी, एक यूनिट की अतिरिक्त खपत पर भी पूरा शुल्क देना अनिवार्य होगा।


यूनिट के हिसाब से यह होगा दर का ढांचा

नए दर ढांचे के अनुसार, 125 यूनिट तक बिल ₹0 रहेगा। इसके बाद:

कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को ₹2.45 प्रति यूनिट

शहरी घरेलू (श्रेणी-1 और 2) उपभोक्ताओं को ₹5.52 प्रति यूनिट

शहरी घरेलू (श्रेणी-3) उपभोक्ताओं को ₹5.42 प्रति यूनिट


वहीं, कुछ उपभोक्ता वर्ग जैसे ग्रामीण और शहरी घरेलू-3 की एकल स्लैब व्यवस्था है, इसलिए उन्हें केवल उनकी श्रेणी के अनुसार प्रति यूनिट भुगतान करना होगा, और नए नियम का खास असर उनकी दरों पर नहीं पड़ेगा। इस योजना का सबसे अधिक लाभ कम बिजली खपत करने वाले गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को मिलेगा। विशेषकर वे उपभोक्ता जिनकी मासिक खपत 125 यूनिट या उससे कम होती है, उन्हें पूरे महीने के लिए बिल मुक्त बिजली मिलेगी।