ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / Bihar News: फर्जी आधार कार्ड के जरिए डोनाल्ड ट्रंप का बिहार में निवास...

Bihar News: फर्जी आधार कार्ड के जरिए डोनाल्ड ट्रंप का बिहार में निवास प्रमाण पत्र बनाने का कोशिश, जांच शुरू

Bihar News: बिहार में फर्जी निवास प्रमाण पत्र के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप सहित कई अजीब नामों के फर्जी आवेदन सामने आए हैं। प्रशासन ने साइबर थाने में FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

07-Aug-2025 08:00 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में निवास प्रमाण पत्र के फर्जी आवेदनों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन किया गया। आवेदनकर्ता ने फोटो और नाम में हेरफेर कर डोनाल्ड ट्रंप का फर्जी आधार कार्ड भी तैयार किया था, जिसे आवेदन के साथ जमा किया गया। यह मामला साइबर धोखाधड़ी और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का उदाहरण है।


इस फर्जीवाड़े का पता चलते ही महिला राजस्व पदाधिकारी ने तुरंत जांच शुरू कर दी, और जिला प्रशासन ने भी कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस आवेदन के पीछे कौन था और इसका मकसद क्या था। मामले की गहन जांच जारी है।


यह पहला ऐसा मामला नहीं है; बीते कुछ दिनों में पटना, मोतिहारी, नवादा सहित अन्य जिलों से भी इसी तरह के फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाने के मामले सामने आए हैं। पटना में एक कुत्ते के फोटो के साथ “डॉग बाबू” नाम से फर्जी प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया, जिसमें एक आरोपी गिरफ्तार भी हुआ है। मोतिहारी में अभिनेत्री मोनालिसा की तस्वीर के साथ “सोनालिका ट्रैक्टर” नाम से आवेदन किया गया था, जबकि नवादा में “डोगेश बाबू” नाम से फर्जी कुत्ते का सर्टिफिकेट बनवाने की कोशिश हुई।


सभी मामलों में साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और पुलिस तथा प्रशासन द्वारा व्यापक जांच और कार्रवाई की जा रही है ताकि इस तरह की धोखाधड़ी पर लगाम लगाई जा सके। अधिकारियों का कहना है कि निवास प्रमाण पत्र जैसी महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज़ों की साख को बनाए रखना प्राथमिकता है और इसके लिए तकनीकी और प्रशासनिक उपाय भी मजबूत किए जाएंगे।