छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
01-Apr-2026 06:14 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उपभोक्ताओं को अपनी बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए दूर के कार्यालयों या प्रमंडल केंद्रों तक जाने की जरूरत नहीं होगी। राज्य ऊर्जा विभाग ने नई योजना के तहत हर सोमवार और शुक्रवार को विद्युत उपभोक्ता केंद्रों में सहायता शिविर आयोजित करने की घोषणा की है।
इन शिविरों में उपभोक्ताओं की शिकायतों का 72 घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य गर्मियों में बढ़ते बिजली लोड के बीच निर्बाध और क्वालिटी बिजली आपूर्ति को सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं को सुविधाजनक सेवा प्रदान करना है।
बिहार में निर्बाध बिजली आपूर्ति के ऊर्जा विभाग ने एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है। जिससे उपभोक्ताओं को अब किसी प्रकार की बिजली समस्या होने पर प्रमंडल कार्यालय या बिजली उपकेंद्र में आने की जरूरत नहीं होगी। विभाग ने अब उपभोक्ताओं की हर समस्या के निवारण के लिए एक नयी योजना बना रही है। जिसमें हर सोमवार व शुक्रवार को विद्युत उपभोक्ता केंद्र में सहायता शिविर का आयोजन किया जायेगा।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गर्मियों में राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों व कस्बों में क्वालिटी बिजली आपूर्ति के लिए बिजली उपकेंद्र में सहायता शिविर का आयोजन किया जायेगा। ताकि उपभोक्ताओं को बिजली संबंधित समस्या होने पर बिजली ऑफिस का चक्कर नहीं काटना पड़े। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उपभोक्ता द्वारा दर्ज शिकायतों को 72 घंटों के भीतर निवारण करने का निर्देश भी जारी किया जायेगा। ताकि प्रदेश के हर घर में बिना रुकावट बिजली आपूर्ति दी जा सकें।
हर सेक्शन में लगेगा शिविर समस्या का होगा तुरंत निदान- जीएम
वहीं इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए पेसू जीएम दिलीप सिंह ने कहा कि विभाग की तरफ से राजधानी समेत सभी क्षेत्रों के सेक्शन कार्यालय में उपभोक्ता शिविर लगाया जायेगा। जिससे बिजली संबंधित अन्य समस्या का तुरंत निदान किया जायेगा। इसके लिए बिजली कंपनी की तरफ से एक खास टीम तैयार की जायेगी। साथ ही उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री व नये टैरिफ के विषय में कोई संशय हो तो इसका सम्पूर्ण जानकारी भी साझा किया जायेगा। बता दें कि गर्मियों में बढ़ते लोड आपूर्ति के लिए आरडीएसएस का काम लगभग पूरा कर लिया गया है।