बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
14-Mar-2025 03:28 PM
By First Bihar
Bihar Election: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। वे लगातार काराकाट लोकसभा क्षेत्र में लोगों से मुलाकात कर रही हैं।
विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान
ज्योति सिंह ने गुरुवार को औरंगाबाद के फेसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि वे काराकाट लोकसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे जल्द ही किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने जा रही हैं।
राजनीतिक हलचल तेज
ज्योति सिंह ने अपनी जन संकल्प यात्रा की भी शुरुआत की है। उनका कहना है कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाना है। उन्हें क्षेत्र के सभी वर्गों, खासकर युवाओं और महिलाओं का समर्थन मिल रहा है। उनकी इस घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है।
पति की फोटो के साथ महाकुंभ में डुबकी
कुछ दिन पहले ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाती नजर आईं। खास बात यह थी कि वे अपने पति पवन सिंह की तस्वीर के साथ डुबकी लगा रही थीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
पवन सिंह की प्रतिक्रिया
इसके बाद पवन सिंह ने भी एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वे फोन चलाते नजर आ रहे थे। उन्होंने लिखा—"लगता है आज के समय में किसी के लिए भक्ति भाव भी मजाक बन गया है। आगे क्या बोलूं, शायद मेरे मुंह से शोभा नहीं देगा। जय श्री राम!"