Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप
16-Apr-2025 02:02 PM
By Viveka Nand
Bihar Education News: शराब के नशे में महिला शिक्षिका को परेशान करना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) को महंगा पड़ गया. पहले जेल गए, इसके बाद निलंबित हुए. जेल से निकले तो फिर से निलंबित कर दिया गया है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने 15 अप्रैल को यह आदेश जारी किया है.
शिक्षिका से पंगा लेना पड़ा महंगा, पहले जेल फिर निलंबन
मामला पूर्वी चंपारण के कोटवा प्रखंड का है. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अहिरैलिया (कोटवा) की विशिष्ट महिला शिक्षक सोनी कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने 8 मार्च 2025 को नशे की हालत में बीईओ उपेन्द्र कुमार सिंह को बीआरसी से गिरफ्तार किया था. इसके मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी बीईओ उपेन्द्र कुमार सिंह को जेल भेज भिजवा दिया . इसके बाद शिक्षा विभाग ने जेल जाने के दिन से ही आरोपी बीईओ को सस्पेंड कर दिया.
बीईओ साहब फिर हुए सस्पेंड....
जेल से निकलने के बाद आरोपी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार सिंह ने मुख्यालय में सदेह उपस्थित होकर योगदान दिया. इसके बाद योगदान देने की तिथि से एक बार फिर से आरोपी बीईओ उपेन्द्र कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय शिवहर निर्धारित किया गया है.