बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया 7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिल ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, इनके कारनामे सुनकर हर कोई हैरान पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत
13-Apr-2022 10:17 AM
PATNA : आर्थिक अपराध इकाई ने आज दो अधिकारियों के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है. पटना के पालीगंज के पूर्व सीईओ के ठिकानों पर छापेमारी की गई है. इसके अलावा भोजपुर के संदेश थाना के प्रभारी के ठिकानों पर भी EOU की टीम ने छापेमारी की है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह छापेमारी की गई है.
इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ बालू के अवैध खनन के तार जुड़े होने की शिकायत मिली थी. इसके बाद से लगातार इनकी संपत्ति पर EOU ने नजर बनाकर रखा हुआ था और आज इनके कई अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई है. आर्थिक अपराध इकाई की टीम पटना और गया में एक साथ छापेमारी कर रही है.
पालीगंज के तत्कालीन सीओ रह चुके राकेश कुमार के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. साथ ही साथ संदेश के तत्कालीन थाना प्रभारी रहे पंकज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी जारी है. राकेश कुमार के पैतृक मकान और पटना के रूपसपुर के आवास की तलाशी ली जा रही है. इसके अलावा पंकज कुमार के गया और भोजपुर आवास पर छापेमारी चल रही है.