हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
18-Jan-2021 08:39 AM
PATNA : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के दरोगा सार्वजनिक और सहायक जेल अधीक्षक के के पदों पर भर्ती के लिए मेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया. 2 दिन पहले ही आयोग की तरफ से रिजल्ट प्रकाशित की गई लेकिन अब रिजल्ट के ऊपर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. दरअसल आयोग ने जो रिजल्ट प्रकाशित किया है उसमें एक ही सीरीज के रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों को सफलता मिली है. कई मामलों में एक ही सीरीज वाले अभ्यर्थियों के सफल होने से अब रिजल्ट पर सवाल उठना शुरू हो गया है.
जिसके बाद अब यह कहना कठिन है कि ये महज संयोग है या सेटिंग.बता दें कि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक के पदों पर 29 नवंबर को अभ्यर्थियों के लिए मेंस परीक्षा आयोजित की थी. जिसमें 47987 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इसमें से 9924 पुरुष और 5307 महिला अभ्यर्थी सफल हुए. जिसमें कई रोल नंबर सीरीज में देखने को मिल रहा है.
हो सकता है ये महज संयोग हो लेकिन अब इसे लेकर सवाल खड़ा होने लगा है. रिजल्ट में पास होने वाले कई अभयर्थियों में से छह तो कहीं चार लगातार एक ही रोल नंबर वाले हैं.
हालांकि इस बारे में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग का कहना है कि जो रिजल्ट प्राशित किया गया है वह पूरी तरह से पारदर्शी है. किसी स्तर पर गड़बड़ी की संभावना नहीं है.