LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
14-Mar-2026 01:25 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार के एक अंचल अधिकारी ने दाखिल-खारिज आवेदन में बड़ा खेल किया है. दाखिल खारिज के 16 आवेदनों को पहले अस्वीकृत कर दिया, फिर उसी दस्तावेज को स्वीकृत कर दाखिल खारिज किया. शिकायत के बाद राजस्व भूमि सुधार विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है.आरोपी अंचल अधिकारी से कई दफे स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन उन्होंने अपना जवाब नहीं दिया है.
सीओ ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने 13 मार्च 2026 को पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज अंचल के अंचल अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है. विभागीय सचिव ने कई पत्रों का उल्लेख किया है. जिसमें कहा गया है कि अंचल कार्यालय मदनपुर औरंगाबाद में पदस्थापन अवधि में ऑनलाइन दाखिल खारिज के कुल 16 याचिका को एक बार अस्वीकृत कर फिर से इसी दस्तावेज को स्वीकृत करने के मामले सामने आए हैं. सभी केस का अलग से स्पष्टीकरण एक पक्ष के अंदर उपलब्ध कराएँ.
कई बार पत्र लिखकर जवाब मांगा गया, पर सीओ ने नहीं दिया
सचिव ने कहा है कि कई पत्रों के माध्यम से आपसे शो-कॉज पूछा गया. इसके बाद भी आपने जवाब नहीं दिया है, जो विभागीय आदेश की अवहेलना, लापरवाही कर्तव्य हीनता को दर्शाता है . एक बार फिर से निर्देश दिया जाता है कि आप केस वाइज अपना स्पष्टीकरण 15 दिनों के अंदर विभाग को उपलब्ध कराएँ. जवाब नहीं देने पर समझा जाएगा कि आपको कुछ नहीं कहना है.