ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन

Home / bihar / बिहार कैबिनेट की फैसले पर राज्यपाल की मुहर, राशन कार्ड की शिकायत अब...

बिहार कैबिनेट की फैसले पर राज्यपाल की मुहर, राशन कार्ड की शिकायत अब लोक शिकायत निवारण अधिनियम के दायरे में

02-Jul-2020 08:26 PM

PATNA : बिहार कैबिनेट की बैठक में पांच एजेंडों के अलावे एक और महत्वपूर्ण एजेंडे पर मुहर लगी है। राशन कार्ड से संबंधित शिकायतों को लोक शिकायत निवारण अधिनियम के दायरे में लाया गया है।


बिहार सरकार ने आज बड़ी पहल करते हुए कैबिनेट की बैठक में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार( संशोधन ) अध्यादेश 2020 को राज्यपाल के समक्ष पेश करने की स्वीकृति प्रदान की गयी जिसके बाद राज्यपाल ने इस अध्यादेश पर अपनी स्वीकृति दे दी। बता दें कि बिहार राज्य विधानमंडल सत्र नहीं ऐसे में बिहार लोक शिकायत निवारण कानून में संशोधन के लिए राज्य सरकार ने ये कदम उठाया है।


इस अध्यादेश के प्रभावी हो जाने से राशन कार्ड के मामलों के संबंध में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत शिकायतें दर्ज करायी जा सकेगी जिससे लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों के द्वारा उनकी सुनवाई कर त्वरित निराकरण कराया जा सकेगा। 


बता दें कि इससे पहले खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की राशन कार्ड से संबंधित  विभिन्न सेवाएं बिहार लोक सेवाओं का अधिकाप अधिनियम ( आरटीपीएस) में अधिसूचित हैं। आरटीपीएस में अधिसूचित रहने के कारण राशन कार्ड के संबंध में बिहार में लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत परिवाद दायर नहीं किया जा सकता था क्योंकि लोक शिकायत निवारण कानून में ऐसे मामलों की सुनवाई नहीं की जाती है जो  आरटीपीएस के अधीन है।