हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
22-Feb-2026 02:33 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS: भोजपुर जिले के आरा में एक शादी समारोह उस समय अफरातफरी में बदल गया, जब जयमाला से ठीक पहले दुल्हन अचानक बेहोश हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। दुल्हन की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, वहीं दूसरी ओर दूल्हा पक्ष ने इंतजार करने के बजाय शादी से इनकार कर दिया और बारात लेकर वापस लौट गया। घटना के बाद लड़की पक्ष के परिवार में मायूसी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय युवती की शादी गजराजगंज ओपी क्षेत्र के एक युवक से 20 फरवरी को तय थी। शादी के लिए एक रिसॉर्ट में भव्य व्यवस्था की गई थी। सभी वैवाहिक रस्में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही थीं और बारात भी समय पर पहुंच चुकी थी। दोनों पक्षों के परिजन और मेहमान समारोह में शामिल थे। जयमाला की तैयारी चल रही थी और दुल्हन को स्टेज पर ले जाने की तैयारी हो रही थी।
स्वजन के मुताबिक, स्टेज पर जाने से ठीक पहले दुल्हन भावुक हो गई। इसी दौरान वह अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। परिवार के सदस्य तुरंत उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे निगरानी में रखा।
दुल्हन का इलाज कर रहे डॉक्टर आर.एन. यादव ने बताया कि युवती को देर रात अस्पताल लाया गया था। वह बार-बार बेहोश हो रही थी। प्रारंभिक जांच में किसी गंभीर बीमारी के संकेत नहीं मिले। चिकित्सकों के अनुसार कमजोरी के कारण उसे चक्कर आया था, जिससे वह बेहोश हो गई। जांच के दौरान उसका ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन स्तर सामान्य पाया गया। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और इलाज जारी है।
इधर, दुल्हन के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान दूल्हा पक्ष ने इंतजार करने के बजाय शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के पिता ने आरोप लगाया कि बिना कोई स्पष्ट सूचना दिए दूल्हा और उसके स्वजन बारात लेकर वापस लौट गए। उन्होंने बताया कि शादी की तैयारियों में लाखों रुपये खर्च किए गए थे। दहेज में दी गई बाइक भी दूल्हे की ओर से वापस कर दी गई।
घटना के बाद लड़की पक्ष के परिजनों में निराशा और दुख का माहौल है। परिवार का कहना है कि उन्होंने पूरे उत्साह के साथ शादी की तैयारी की थी, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सब कुछ बदल दिया। फिलहाल दुल्हन अस्पताल में उपचाराधीन है और परिवार इस मामले में न्याय की मांग कर रहा है।