ब्रेकिंग न्यूज़

LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Home / bihar / Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अफसर कहां हैं ? सरकार ने...

Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अफसर कहां हैं ? सरकार ने बार-बार पत्र भेजा पर नहीं आये, अब सामान्य प्रशासन विभाग ने उठाया यह कदम...

बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों से सामान्य प्रशासन विभाग ने स्पष्टीकरण मांगा है। सेवा इतिहास पोर्टल पर जानकारी अपलोड नहीं करने और बार-बार विभागीय पत्रों की अनदेखी करने पर सात दिनों में उपस्थित होकर जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

09-Feb-2026 02:11 PM

By Viveka Nand

Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. इन अधिकारियों ने सरकार के पत्र की बार-बार उपेक्षा की .इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 10 अधिकारियों से शो-कॉज पूछा है. एक सप्ताह में सभी को विभाग में उपस्थित होकर जवाब देना होगा.

बिहार प्रशासनिक सेवा के जिन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, उसमें वैशाली के उप समाहर्ता कुमार अनुज, पालीगंज के भूमि सुधार रूप समाहर्ता जनक कुमार, निलंबित अधिकारी मनोज कुमार के अलावे शशि भूषण प्रसाद, संजीत बक्शी, सूरज कुमार सिन्हा, संजय कुमार, राजीव रंजन प्रसाद ,रमजान पासवान और राजेश कुमार शामिल हैं .

सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा है कि बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी के लिए सेवा इतिहास पोर्टल पर जरूरी सूचना देना था. सभी अधिकारियों को निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर स्वयं की सेवा से संबंधित जानकारी इतिहास पोर्टल पर अपलोड कराना था. इन अधिकारियों के लिए बार-बार समय निर्धारित की गई, लेकिन इन लोगों ने अब तक सेवा इतिहास पोर्टल पर जानकारी अंकित नहीं कराई है. बार-बार अनुपस्थित रहे हैं. विभाग ने  7 दिनों में उपस्थित होकर जानकारी देने को कहा है.

news image