हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
09-Jan-2026 03:48 PM
By MANOJ KUMAR
BIHAR: नये साल में 22 आईएएस अधिकारियों का तबादला बिहार में किया गया है। 2022 बैच के आईएएस अधिकारी ऋतु प्रताप सिंह को मुजफ्फरपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है। 2020 IAS टॉपर शुभम कुमार को भी पोस्टिंग दी गई है। शुभम को नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा भेजा गया है। शुभम को नालंदा का डीडीसी बनाया गया है। वह बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हैं। शुभम ने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की थी।
सामान्य प्रशासन ने 22 आईएएस अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की है। जिसमें 9 जिलों मे नए डीडीसी, 7 नगर निगम में नए कमिश्नर और 5 आईएएस को अनुमंडल भेजा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के टीम में एक और IAS अफसर शामिल हो गये हैं।
2019 बैंच के आईएएस अधिकारी और नालंदा के नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 5 IAS अफसर पहले से हैं, अब दीपक कुमार मिश्रा के आने के बाद आईएएस अधिकारियों की संख्या 6 हो गयी है।
देखिये आईएएस अधिकारियों की तबादले की लिस्ट..
शिवाक्षी दीक्षित (2021)-बेतिया नगर निगम आयुक्त
निशांत विवेक(2020)-बिहार शरीफ नगर आयुक्त
अभिषेक पलसिया(20200-गया नगर निगम आयुक्त
पर्थ गुप्ता (2022)-मुंगेर नगर आयुक्त
आशीष कुमार (2022)-मोतिहारी नगर आयुक्त
किसलय कुशवाहा (2022)-भागलपुर नगर आयुक्त
ऋतुराज प्रताप सिंह (2022)-मुजफ्फरपुर नगर आयुक्त
गरिमा लोहिया (2023)-बाढ़ एसडीओ
अनिरुद्ध पाण्डेय (2023)-दानापुर एसडीओ
कृतिका मिश्रा (2023)-पटना सदर एसडीओ
आकांझा आनंद (2023)-मुजफ्फरपुर पश्चिम एसडीओ
रोहित कर्दम (2023)-नौगछिया एसडीओ
समीर सौरभ (2019)- कंफेड एमडी
IAS सूर्य प्रताप सिंह (2021)- समस्तीपुर DDC
IAS लक्ष्मण तिवारी (2021)- सारण DDC
श्रीकांत कुण्डलिक खाण्डेकर(2020)- पटना DDC
शुभम कुमार(2021)- नालंदा DDC
गौरव कुमार (2022)- गोपालगंज DDC
काजले वैभव नितिन (2022)- बेतिया DDC
दिव्या शक्ति (2022)- भभुआ DDC
श्वेता भारती (2022)- खगड़िया DDC
गौरव कुमार (2022)- सहरसा DDC